MP News: 'मिशन MP' का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
MP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की एमपी एंट्री हो रही है। धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है।
विधानसभा चुनाव के पहले मालवा-निमाड़ में चुनावी बिगुल फूंकने व जन आक्रोश यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को संबोधित करने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को धार आने वाली हैं, जिसको लेकर मोहनखेड़ा में कांग्रेस की तैयारियां जारी है। वहीं अब प्रियंका गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी हो चुका है.

कुछ ऐसा है प्रियंका गांधी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम
प्रियंका गांधी सुबह 9:15 पर दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगी। 10:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 11 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर से धार के मोहनखेड़ा जाएंगी। 11:30 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगी। 11:40 बजे मोहनखेड़ा तीर्थ के दर्शन करेंगी।दोपहर 12:10 बजे टांटिया मामा की मूर्ति का अनावरण। 12:20 बजे सभा स्थल पहुंचेंगी। 1:45 बजे मोहनखेड़ा से इंदौर के लिए होंगी रवाना। दोपहर 2:15 पर इंदौर पहुंचेंगे। दोपहर 2:25 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
मिशन MP पर प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आगामी दिनों में मध्य प्रदेश दौरे पर कांग्रेस के अन्य नेता भी आ सकते हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय , राहुल गांधी समेत तमाम बड़े चेहरे शामिल हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मिशन मालवा की शुरुआत उज्जैन से की थी, जहां उज्जैन में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया था। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने मिशन मालवा में अपना दम दिखाया था। वहीं अब एक बार फिर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, कुछ ऐसा है इंदौर की प्रत्येक विधानसभा के वोटर्स का आंकड़ा












Click it and Unblock the Notifications