Rahul Gandhi की Bharat jodo yatra में शामिल होंगी Priyanka Gandhi, इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एमपी में एंट्री कर ली है, जहां अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी सियासत के गढ़ इंदौर पहुंच चुके हैं। इंदौर से प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा बुरहानपुर के लिए रवाना हुए, जहां वे अब जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे। बुरहानपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में एंट्री की है, जहां भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक स्वागत हुआ, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता यात्रा में शामिल हुए। वहीं अब भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी पहुंचे राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिलेगा, जहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बहन प्रियंका गांधी पति रार्बट वाड्रा के साथ इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का स्वागत सत्कार किया। वहीं एयरपोर्ट से ही प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए।

indore

बुरहानपुर के रास्ते हुई एमपी में एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में एंट्री कर ली है। बुरहानपुर के रास्ते महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एंट्री की है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की यात्रा सुबह 7 बजे बोदरली गांव से रवाना हुई, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी, जहां यात्रा विश्राम करेगी।

कुछ इस अंदाज में हुआ राहुल गांधी का स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत अलग अंदाज में किया गया, जहां बंजारा लोक नृत्य कलाकारों ने अपने खास नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकार सिर पर गिलास और गिलास पर मटकियां रखकर प्रस्तुति दे रहे थे। पूरे रास्ते बैनर और पोस्टर नजर आ रहे थे, जिस पर राहुल गांधी के स्वागत का संदेश लिखा हुआ था। राहुल गांधी के स्वागत सत्कार के बहाने कांग्रेस नेता अपना शक्ति प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की ऐतिहासिक की ऐतिहासिक एंट्री हुई है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+