Khandwa में नवरात्रि पर्व की तैयारी, कलेक्टर और एसपी ने जनता से की खास अपील

आगामी दिनों में नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इन त्यौहारो को शहर में सद्भावपूर्ण, शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि, त्यौहारों के दौरान धार्मिक मंचों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्य से न किया जायें, ये सभी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पर्वो के दौरान डीजे व तीव्र ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

Khandwa

बैठक में हुई ये चर्चा

बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि, त्यौहारों के दौरान अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने नवरात्रि पर्व पर सभी आयोजकों से अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने की अपील की। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शहर की सड़कों की मरम्मत कराने तथा मार्ग पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाये तथा आज की बैठक में तय किये गये प्रावधानों का पालन करें।

बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बैठक में बताया कि पांडाल में दो वॉलेन्टियर्स अवश्य रहे, यह सुनिश्चित करें। साथ ही पाडाल के पास फायर सेफ्टी भी रखी जायें। आदर्श आचार संहिता का सभी पालन करें तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउड स्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यत्रों का सार्वजनिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आगामी नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। आगामी दिनों में नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इन त्यौहारो को शहर में सद्भावपूर्ण, शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: 15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, CEC की मीटिंग में 60 सीटों पर चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+