Pravasi bhartiya sammelan में शामिल होंगे PM MODI, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Pravasi bhartiya sammelan का आयोजन शहर में उत्साह के साथ किया जाएगा, जहां सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, वहीं अब सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने वाले म

Recommended Video

Pravasi bhartiya sammelan का आयोजन शहर में उत्साह के साथ किया जाएगा, जहां सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, वहीं अब सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के इंदौर आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इंदौर आए अतिथियों का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत, सत्कार किया। वहीं इंदौर आए मेहमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है।
कुछ ऐसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम
इंदौर शहर में 8 से 12 जनवरी तक पहले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और फिर ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इस अयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को शामिल होंगे, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राष्ट्राध्यक्ष और एनआरआई के साथ पीएम मोदी का ग्रुप फोटो होगा। इसके बाद वे इवेंट हॉल में भी पहुंचेंगे। जहाँ पहले विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर स्वागत भाषण देंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष संबोधित करेंगे। आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे लंच होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ 96 एनआरआई लंच करेंगे। लंच के बाद पीएम मोदी दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ एमओयू साइन करेंगे। दोपहर 2 बजे पीएम मोदी प्रोग्राम स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यानी कुल 4 घण्टे पीएम मोदी इंदौर में रहेंगे और प्रवासी भारतीयों को मूल मंत्र देकर राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अतिथियों को परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन
जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 90 अतिथियों के साथ लंच भी करेंगे। इस दौरान लंच में अतिथियों को इंदौर शिकंजी, रतलामी सेव, हिंग की कचोरी, भुट्टे के भजिए, मिक्स भाजी लच्छा पराठा, कढ़ी, गाजर का हलवा और सीताफल रबड़ी जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। इतना ही नहीं सम्मेलन के दौरान तीनों दिन अलग-अलग तरह के व्यंजन परोसे जाने की भी तैयारी की गई है।
दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya मेहमानों का Indore आगमन, साफा पहनाकर किया स्वागत, सत्कार












Click it and Unblock the Notifications