Khargone news: हर्षोल्लास के साथ निकला शिव डोला, भक्तों ने किए भगवान के दर्शन
खरगोन शहर में भादौ बदी दूज पर निकलने वाला भगवान सिद्धनाथ का चल समारोह शाही ठाठ व श्रद्धा भक्ति के साथ निकला। नगर के भावसार मोहल्ला स्थित सिद्धनाथ मंदिर से सुबह 10 बजे निकले चल समारोह की अभूतपूर्व आरती के बाद ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ प्रारम्भ हुआ। भगवान सिद्धनाथ व भगवान श्री महाबलेश्वर महादेव श्रृंगारित पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। 55 वें चल समारोह में जिले के ही नहीं बल्कि निमाड़ के सभी जिलों के श्रद्धालुओं ने अपने अधिष्ठाता सिद्धनाथ महादेव के मंगल दर्शन किये।
चल समारोह को लेकर नगर के हर व्यक्ति में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखा गया। इस चल समारोह के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा था। शुक्रवार होने से प्रशासनिक तैयारियां एक अलग दृष्टिकोण से भी की गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह तालाब चौक पर निगरानी के लिए पहुँचे। यहां से करीब 5 विभिन्न समाजों की झांकियां दोनों अधिकारियों की उपस्थिति में सुगमतापूर्वक निकाली गई।

स्टॉलों पर खूब खाया, नाचे और दर्शन किये
नगर को दुल्हन की तरह सजे देख हर श्रदालु भक्ति रंग में डूबा। बावड़ी बस स्टैंड से लेकर बस स्टैंड और पोस्ट ऑफिस चौराहे तक कई तरह तरह के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर कई व्यंजन प्रसादी के रूप में परोसे गए। शिवभक्तों के स्वागत में 80 से अधिक स्वागत मंच और चाय पान की व्यवस्थाएं चल समारोह को अद्भुत बना रही थी। ग्रामीण और शहरी शिवभक्तों ने डीजे की धुन पर रमते हुए नाचे और स्टॉलों पर प्रसादी का आनंद लिया।
उधर निकला चल समारोह, इधर साफ हुई सड़कें
चल समारोह के दौरान नगर पालिका ने अपनी व्यवस्था के साथ पूरा अमला नगर को स्वच्छ करने में जुटा। नपा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभूतपूर्व श्रदालुओं और स्टॉल से बंटने वाली प्रसादी का अनुमान लगाया गया था। उसी अनुरूप व्यवस्थाएं की गई। पहली बार सोचा गया कि शहर को 10 जोन में बांटते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। करीब 12 बजे तक जैसे ही चल समारोह बावड़ी बस स्टैंड पर पहुँचा। उससे पूर्व भावसार मोहल्ले की ओर जाने वाली गली को नपा के सफाईकर्मियों ने साफ किया। जैसे जैसे चल समारोह आगे बढ़ता गया। गलिया और सड़कें साफ की गई। हर जोन में 10-10 सफाईकर्मी दो-दो कचरा वाहन के साथ मौजूद रहे। वही शिवड़ोले के आगे 20 और पीछे 20 सफाईकर्मी तथा हर स्टॉल पर सफाईकर्मी तैनात करते हुए डस्टबिन रखें गए।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, दी ये बड़ी सौगात












Click it and Unblock the Notifications