जानिए आखिर क्यों? MP के गरबा पंडालों में पोस्टर पर लिखा है 'गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है'

इंदौर, 30 सितंबर : मध्यप्रदेश में इन दिनों नवरात्रि का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरबा महोत्सव का सिलसिला भी जारी है। गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, और गरबा कर माता की आराधना कर रहे हैं। उधर, अबकी बार मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, जहां इसे लेकर गरबा पंडालों में अब पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। गरबा पंडालों में परिचय पत्र देख कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही कुछ गरबा पंडालों में गरबा देखने आने वाले युवकों को तिलक भी लगाया जा रहा है।

उज्जैन और इंदौर में नजर आए पोस्टर

उज्जैन और इंदौर में नजर आए पोस्टर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन में कहीं-कहीं गरबा पंडालों में पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं, जिसमें गैर हिंदुओं का गरबा में प्रवेश प्रतिबंधित लिखा हुआ है। इतना ही नहीं इन पंडालों में गरबा देखने आ रहे युवकों का परिचय पत्र भी जांचा जा रहा है, जहां गैर हिंदू मिलने पर गरबा के लिए आ रहे युवकों को बाहर से ही रवाना किया जा रहा है। उज्जैन में गरबे के लिए आ रहे प्रतिभागियों का आईडी कार्ड चेक करने के अलावा उन्हें तिलक भी लगाया जा रहा है। प्रदेश के कई स्थानों पर आयोजकों ने ड्रेस कोड तक लागू किया है।

इंदौर में गैर हिंदुओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा

इंदौर में गैर हिंदुओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नवरात्रि महापर्व पर गरबा महोत्सव का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां के बाहर गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी के चलते हाल ही में कुछ गरबा पंडालों से गैर हिंदुओं के प्रवेश की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली थी, जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने गरबा पंडाल में पहुंचकर गैर हिंदुओं को पकड़ लिया, और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इस कारण है प्रवेश वर्जित

इस कारण है प्रवेश वर्जित

गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के पीछे सबसे बड़ा कारण लगातार बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं पर लगाम लगाना है। प्रदेश में इन दिनों लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां इसी को रोकने के लिए अबकी बार गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया गया है। इतना ही नहीं तमाम हिंदू संगठन गरबा पंडालों में इस बात का विशेष ध्यान रख रहे हैं कि, पहचान छिपाकर या किसी अन्य तरीके से गैर हिंदू गरबा पंडालों में प्रवेश न कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+