MP: शपथ ग्रहण को लेकर पॉलिटिक्स, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के लिए अलग कार्यक्रम

इंदौर, 4 अगस्त: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव निपट जाने के बाद अब चुने गए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का सिलसिला जारी है, जहां इसी कड़ी में सियासत के गढ़ इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को अभय प्रशाल में आयोजित होगा, जहां इसकी तैयारियां भी जारी है, तो वहीं अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है, जहां कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने उन्हें अलग शपथ दिलवाने का निर्णय लिया है, वहीं अब कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों का शपथ ग्रहण शनिवार को होगा.

indore

कांग्रेस ने ली थी आपत्ति

5 अगस्त को होने वाला महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अभय प्रशाल में आयोजित होगा, जहां इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे। वहीं अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सियासत का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की आपत्ति के बाद अब जिला प्रशासन ने इन पार्षदों का शपथ कार्यक्रम अलग कर दिया है।

समारोह को लेकर तैयारियों का सिलसिला

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि, कांग्रेस और दो निर्दलीय पार्षदों को कलेक्टर कार्यालय में 6 अगस्त को शपथ दिलवाई जाएगी। देखा जाए तो नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को अभय प्रशाल में आयोजित होगा, जहां इसकी तैयारियां भी जारी है, तो वहीं अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है।

समारोह में दिया जाएगा खास संदेश

नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी पार्षदों के साथ 5 अगस्त को शपथ लेंगे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी खास संदेश दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+