अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दोस्तों ने प्राइवेट पार्ट पर वार कर उतारा था मौत के घाट!
इंदौर, 20 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जहां अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे, तो वहीं शहर के पास बेटमा में लगभग 1 साल पहले मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल 2021 अप्रैल में बेटमा पुलिस को नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाने के साथ ही कंकाल का साइनटिफिक टेस्ट तक कराया था, जिसके बाद अब लगभग 1 साल बाद पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. वहीं अब पुलिस इन खुलासों के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
दोनों आरोपी और मृतक तीनों आपस में अच्छे दोस्त थे, जहां तीनों साथ ही काम भी करते थे. एक दिन काम करने के बाद तीनों ने जंगल में जाकर एक साथ शराब पी, जिसके बाद तीनों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों आरोपियों ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला करते हुए, उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक की पहचान उजागर ना हो सके इसके लिए उसके कपड़े और पहचान पत्र लेकर आरोपी फरार हो गए.
कुछ इस तरह हुआ वारदात का पर्दाफाश
बेटमा पुलिस को एक खेत में नर कंकाल मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, इस बीच दो युवक घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि, कंकाल के पास जो कपड़े मिले हैं, वह उनके पिता के हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिता के दो दोस्त लापता हैं, इसके बाद पुलिस को दोस्तों पर शंका हुई, और पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई. वहीं वारदात के लगभग एक साल बाद पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.












Click it and Unblock the Notifications