Indore news: नशाखोरी पर लगाम लगाने में नाकामयाब हुई पुलिस, कमिश्नर ने चौकी स्टॉफ को किया लाईन अटैच
इंदौर से हाल ही में ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें नशाखोरी पर लगाम लगाने में नाकाम रहे चौकी स्टाफ को पुलिस कमिश्नर ने लाइन अटैच कर दिया है।

Recommended Video

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में इन दिनों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जहां पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं हाल ही में शहर से एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें नशाखोरी पर लगाम लगाने में नाकाम रहे चौकी स्टाफ को पुलिस कमिश्नर ने लाइन अटैच कर दिया है। मामला शहर के भागीरथपुरा पुलिस चौकी का बताया जा रहा है, जहां नशे के खिलाफ अभियान चला रहे अफसरों ने नाराजगी जताते हुए अपने ही विभाग पर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
कुछ इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम
पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने के दिशा-निर्देश पूरे शहर में दिए हुए हैं, जिसमें सभी थानों को नशा रोकने और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश हैं। भागीरथपुरा चौकी पर लगभग 12 लोगों का स्टाफ है, जहां इस स्टाफ पर कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की गई है, जिसमें सभी 12 लोगों के स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। जोन 3 के डीसीपी ने बताया कि, शिकायतों के चलते भागीरथपुरा चौकी के स्टाफ पर यह कार्रवाई हुई है। स्टाफ को थाने पर अटैच करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं अब जल्द ही नया स्टाफ कार्यभार संभाल लेगा, जहां आगामी दिनों में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है।
नशे के खिलाफ चल रहा अभियान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है, जहां पुलिस की ओर से नशे के कारोबारियों और नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के मद्देनजर भागीरथपुरा पुलिस चौकी पर कार्य के दौरान लापरवाही करने का मामला सामने आया था, जिसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी पर तैनात 12 लोगों के स्टाफ को थाने में अटैच कर दिया है। वहीं अब जल्द ही नए स्टाफ को तैनात किया जाएगा, और आगामी दिनों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore news: दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने दी अनोखी सजा, 1 साल तक नशा बंद, चौकीदारी शुरू












Click it and Unblock the Notifications