6 साल के बच्चे से 107 रुपए में खरीद ली मोदी की 'थैक्यू'
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक 6 साल के बच्चे के कायल हो गए। इस 6 साल के बच्चे ने महज 107 रुपए में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि खुशिया खरीद ली और उन्हें अपने फैन बना लिया। जी हां मध्य प्रदेश के शहर इंदौर के देवास में रहने वाले एक 6 साल के बच्चे भव्य आवटे ने अपनी दानवीरता से मोदी को अपना दीवाना बना लिया।

दरअसल इस छोटे से बच्चे से अपने गुल्लक में जमा 107 रुपए गरीब बच्चों की मदद के लिए भेजने के लिए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। पत्र में आवटे ने लिखा था कि मैं टीवी पर देखता हूं कि मेरे देश के गरीब बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, इसलिए नरेंद्र मोदी जी मैं अपने गुल्लक से 107 रुपए गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भेज रहा हूं ताकि यह पैसे गरीब बच्चो के काम आ सके। जब मोदी को ये चिट्ठी मिली तो वो भावविभोर हो गए।
बच्चे की सच्चाई को देखकर मोदी खुद को रोक नहीं पाएं और उन्होंने बच्चे की तारीफ करते हुए 19 फरवरी को एक प्रशंसा पत्र भेजा। इस पत्र में मोदी ने लिखा कि आपने देश के गरीब बच्चों के लिए अपनी गुल्लक में से 107 रुपए का दान दिया है, इसके लिए मैं आपकी सराहना करता हूं। पीएम ने लिखा कि देश के गरीब बच्चों के अहसास को समझने के लिए मैं आपका आभारी हूं।












Click it and Unblock the Notifications