Indore News: इन ग्राम पंचायतों को मिलेगी सौगात, इस दिन तक पूरा होगा जल जीवन मिशन का काम

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि, जिले में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत ऐसी पंचायतें जिनमें अभी कुछ काम शेष है, उन्हें शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिंह ने बचे हुए कार्यों को इसी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस माह के अंत तक कार्य पूरा नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में हर घर में नल से जल पहुँचाने के लिए चल रही योजना के तहत मात्र 21 ग्रामों में ही काम शेष है। हर घर में नल से जल वाला जिला घोषित करने की तैयारियां अंतिम दौर में है, इसके लिए तेजी से प्रयास जारी है।

Indore

जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर आशीष सिंह ने यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, पीएचई के कार्यपालन यंत्री एस.के. उदिया सहित योजना से जुड़े अधिकारी, एसडीएम, अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने ऐसी पंचायतें जिनमें अभी कुछ काम शेष है, उन पंचायतों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में 21 पंचायतों में कुछ ही काम बचा है।

कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए की शेष पंचायतों में बचे कार्यों को इस माह के अंत तक पूर्ण किया जाए। कार्य को पूर्ण करने के लिए दिन-प्रतिदिन की कार्य योजना बनाई जाए और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा की जाए। कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर सप्ताह प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि इंदौर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 566 गांवों में हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना स्वीकृत की गई है। जिले में पूर्व से शत-प्रतिशत नल कनेक्शन वाले 29 ग्राम है। इस तरह जिले में कुल 595 ग्रामों में हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना है। जिले में अभी तक इसमें से 574 गांवों में नल जल योजना का कार्य पूर्ण हो गया है।

कार्य में किसी भी तरह के लापरवाही नहीं बरती जाए

उक्त सभी योजनाएं पंचायतों को हस्तांतरित कर दी गई है। शेष 21 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है, इन शेष सभी पंचायतों में कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर संबंधित पंचायत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित पंचायतों के सरपंचों को भी निर्देशित किया है कि वे पूर्ण योजना को शीघ्र हाथ में लेकर बेहतर संचालन सुनिश्चित करें। हर घर में नल से जल पहुंचाएं। इस कार्य में किसी भी तरह के लापरवाही नहीं बरती जाए।

ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी राशन लेकर बेचने वालों की खैर नहीं, इन पर हुआ एक्शन, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+