Indore news: PM आवास में कंसलटेंट और ठेकेदार ने किया गोलमाल, महापौर बोले- एक्शन लेंगे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जहां शहर में गरीबों को आवास का अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. वहीं इसका असर दिखाई भी दे रहा है, जहां गरीबों को आवास का अधिकार समय पर मिल रहा है. वहीं हाल ही में इंदौर से पीएम आवास योजना के मकान आवंटन में गड़बड़ी सामने आई है, जहां नगर निगम कंसल्टेंट और ठेकेदार पर खुद के नाम से मकान आवंटित करने का आरोप लगा है।
वहीं अब निगमायुक्त ने दोनों मार्केटिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. इधर, इस मामले को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी एक्शन में दिखाई दिए, जहां महापौर ने मामले की जांच कर दोषिय़ों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है।

एक तरफ जहां गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिलने के लिए सालों इंतजार करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इंदौर नगर निगम के कंसल्टेंट ने लगभग 14 तो वहीं ठेकेदार ने अपने नाम से 8 फ्लैट आवंटित करवा लिए. वहीं इस मामले की जानकारी जैसे ही निगमायुक्त हर्षिका सिंह को लगी वैसे ही उन्होंने मामले की जांच करने के साथ ही दोनों मार्केटिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराते हुए दोनों एजेंसियों से निगम का अनुबंध समाप्त कर दिया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, जांच शुरू हुई है, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी गरीब के घर का अधिकार हनन नहीं होने देंगे। 2015-16 से लेकर अभी तक जितने दस्तावेज हैं, उन सभी की जांच के लिए कहा है, और कोई विषय जो हमारे संज्ञान में आएगा, प्रोजेक्ट बनाने वाले कंसलटेंट या और किसी ने गलत तरीके से उसमें फ्लैट लिए हैं, तो उनकी भी जांच करेंगे, और आवश्यकता पड़ी तो कैंसिल करके कार्रवाई करेंगे। यह सब तभी होगा जब जांच रिपोर्ट एक बार आ जाएगी। सभी को फ्लैट खरीदने का अधिकार है, लेकिन यदि नियम विरोध खरीदे होंगे तो कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में तेंदुए की चहलकदमी के Video Viral, वन विभाग ने किया ये दावा












Click it and Unblock the Notifications