Indore news: इंदौर में तेंदुए की चहलकदमी के Video Viral, वन विभाग ने किया ये दावा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां अबकी बार तेंदुए का मूवमेंट गांधी नगर इलाके में हुआ है। यहां पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की चहलकदमी दिखाई दे रही है, जिसके चलते गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाए हैं, और फोटो ली है। इसी के साथ रहवासियों ने तेंदुए की लाइव लोकेशन वन विभाग के अधिकारियों को भेजी है।
तेंदुए की लोकेशन मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एक्टिव हो गए, जहां फोटो और वीडियो के आधार पर विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की तलाश की है। तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो रहा। इधर, वन विभाग के अधिकारी इस फोटो को फेक बता रहे हैं.

बछड़े पर किया था हमला
इंदौर में एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखने मिला है, जहां कुछ दिनों पहले सुपर कॉरिडोर क्षेत्र की एक कॉलोनी में तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया था, जिसके चलते बछड़ा घायल हो गया था। रहवासियों ने बताया की, तेंदुए का हमला देर रात हुआ था, जहां कुत्तों के भौंकने पर तेंदुआ भाग निकला था। सप्ताह भर से तेंदुए का मूवमेंट सुपर कॉरिडोर और आसपास के क्षेत्र में हो रहा है, जहां अबकी बार रहवासियों को तेंदुआ नजर आया है। इतना ही नहीं रहवासियों ने तेंदुए की कुछ फोटो भी ली हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम को तेंदुए की लोकेशन पहले टीसीएस और इन्फोसिस कंपनियों के आसपास नजर आई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर लगातार ऑपरेशन चलाया हुआ था। वहीं तेंदुए की नई लोकेशन वन विभाग की टीम को मिली थी, जहां नैनोद गांव के आसपास तेंदुए की लोकेशन बताई जा रही थी। इधर, तेंदुए की नई लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी नैनोद गांव के आसपास एक्टिव हो गए थे, जहां तेंदुए की तलाश जारी थी।
ये भी पढ़े- Indore Weather News: जाते-जाते ठंड चमकी, इन जिलों में इस दिन तक रहेगा सर्द हवाओं का कहर












Click it and Unblock the Notifications