Indore News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट, मजदूरों के हाल बेहाल हुए

मध्यप्रदेश के हरदा में हुए बम विस्फोट के जख्म अभी भरे ही नहीं थे की इंदौर के पास सिमरोल में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के चलते मजदूर झुलस गए।

फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं अब पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

Indore

हादसा इंदौर के पास सिमरोल से सटे अंबा चंदन गांव में हुआ, जहां अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में मजदूर रस्सी बम बना रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, विस्फोट के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस 1 अप्रैल को समाप्त हो गया था, जहां इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने लाइसेंस की अवधि आगे बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक लाइसेंस की अवधि आगे नहीं बढ़ाई गई थी। इधर, अब हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

इससे पहले हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं अब इंदौर में हुए हादसे के चलते हड़कंप मच गया है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के अंबा चंदन गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। वहीं विस्फोट के बाद हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कलेक्टर आशीष सिंह ने घायलों का हाल जाना।

घायलों हाल जानने चोइथराम अस्पताल पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह ने डॉक्टरों से घायलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि, इंदौर के पास अंबा चंदन गांव में विस्फोट हुआ है, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़े- Indore News: अवैध शराब का जखीरा देख अधिकारी चौंके, बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+