लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर लादकर इंदौर नगर निगम आयुक्त के पास पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से हर किसी को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक युवक कपो अपने पिता को पीठ पर लादे-लादे घूमता दिखा। युवक और उसके पिता की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।दरअसल, मामला शहर के बाणगंगा क्षेत्र का है, जहां अपनी गाय को छुड़वाने के लिए एक युवक अपने पिता को पीठ पर लादते हुए इंदौर नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचा था।

Recommended Video

    लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर लादकर इंदौर नगर निगम आयुक्त के पास पहुंचा युवक, वीडियो वायरल
    Paralyzed father on sons back reached the Indore Municipal Corporation Commissioner

    बताया जा रहा है कि निगम प्रशासन के कर्मचारियों ने फरियादी की गाय को बंधक बना लिया है, जिसके चलते उसके परिवार के उपर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसकी गाय इंदौर निगम वालों ने अपने कब्जे में ले ली है। गाय का दूध बेचकर फरियादी अपना और अपने घरवालों का पेट पालता है।

    युवक ने बताया कि उसके पिता लकवा से ग्रस्त हैं और वो चल नहीं पाते हैं। जब से गाय को कर्मचारियों ने पकड़ा है तब से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। गाय को छुड़ाने की फरियाद लेकर वो महापौर के पास भी गया था। साथ ही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के सामने भी गुहार लगाई थी, मगर कोई समाधान नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+