अंतिम दौर में पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार, प्रत्याशियों ने लगाया पूरा दम!

इंदौर, 22 जून: इन दिनों प्रदेशभर में पंचायत चुनाव की हलचल तेज है, जहां इसका असर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखने मिल रहा है. पंचायत चुनाव के चलते लगातार प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां पंचायत चुनाव में प्रचार का अंतिम दौर होने के कारण प्रत्याशी भी अब अपना पूरा दम लगाते दिखाई दे रहे हैं. इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव का अच्छा-खासा माहौल देखने मिल रहा है, जहां लगातार प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

indore

उच्च शिक्षित युवा चुनाव मैदान में नजर आ रहा

अबकी बार पंचायत चुनाव में अलग ट्रेंड देखने मिला है, जहां बड़ी संख्या में युवा वर्ग पंचायत चुनाव के मैदान में बतौर प्रत्याशी नजर आ रहा है, बात यदी इंदौर जिले की करें तो यहां भी उच्च शिक्षित युवा चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां सभी अपने-अपने गांव की सेवा करना चाहते हैं. ये युवा सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक के पद पर चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं.

25 जून को होगा मतदान

इंदौर जिले की सभी विकासखंडों यानि महू, सांवेर और देपालपुर में प्रथम चरण में मतदान होगा. यह मतदान पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए होंगे. 25 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान केंद्रों पर की जाने वाली मतगणना 25 जून को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी.

गुरूवार को थमेगा चुनाव प्रचार का शोर

पंचायत चुनाव के मद्देनजर 25 जून को मतदान होना है, ऐसे में गुरूवार यानि 23 जून को दोपहर बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. कुलमिलाकर, देखा जाए तो पंचायत चुनाव को लेकर जारी चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में है, जहां प्रत्याशियों ने भी अपना पूरा दम लगा रखा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+