आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, MP के इस शहर में फिर बढ़े दूध के दाम
इंदौर, 1 सितंबर: देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी लगातार महंगाई अपने पैर पसारती चली जा रही है, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार दूध के दाम बढ़ने का सिलसिला जारी है, जहां पिछले दिनों ही पैक बंद दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई थी, तो वहीं अब खुले दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। आम आदमी पर इन दिनों महंगाई का बोझ बढ़ते चला जा रहा है, जहां एक बार फिर खुले दूध के दामों में इजाफा हुआ है। हाल ही में पैक बंद दूध के दाम बढ़ने के बाद अब खुले दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते खुले दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं।

लगातार बढ़ रहे दूध के दाम
आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है, जहां खुले दूध के दामों में इजाफा हुआ है। खुले दूध के दाम 4 रुपए लीटर बढ़ गए हैं। अमूल, मदर डेयरी और सांची के पैकेट वाले दूध के दाम बढ़ने के बाद अब खुला दूध भी महंगा हुआ है। इंदौर मिल्क वेंडर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने जानकारी देते हुए बताया की, पशुओं के चारे और भूसे के दाम लगातार बढ़ने से दूध के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है। दूध के दाम बढ़ने से अब दुग्ध उत्पाद पनीर, दही, छाछ और मिठाई के दाम बढ़ जाएंगे, जिसका असर आम जनता पर पड़ेगा।
महंगाई पर नहीं लग रही लगाम
सामान्य आवश्यकताओं की यदि बात की जाए तो इसमें दूध जैसे खाद्य पदार्थों की बेहद आवश्यकता होती है, जहां व्यक्ति की सामान्य जरूरतों में दूध का उपयोग रोजाना होता है। यही कारण है कि, दूध ऐसी खाद्य सामग्री है, जिसका उपयोग अत्यधिक किया जाता है, तो वहीं अब दूध के दाम बढ़ जाने से सामान्य जनजीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा, जहां लोगों की जेब पर इसका असर दिखाई देगा, तो वहीं दूध से बनने वाले तमाम तरह के उत्पाद भी महंगे हो जाएंगे। देखा जाए तो इन दिनों महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां पिछले कुछ दिनों में दूध के दाम भी निरंतर बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications