Omkareshwar accident : नर्मदा नदी में चट्टान से टकराकर पलट गई नाव, मां और बेटे डूबे,11 को बचाया
मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब नर्मदा नदी की परिक्रमा करते वक्त जैसे ही नाव बांध के सामने पहुंची, वैसे ही तेज बहाव में नाव डगमगाने लगी हुई, जहां डगमगाते हुए यह नाव पर्वत से जा टकराई, पर्वत से टकराने के बाद नाव नदी में पलट गई, जिसमें सवार लगभग 10 से ज्यादा लोग नदी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जहां 11 लोगों को नदी से निकाल लिया गया तो वहीं गुजरात से आए मां और बेटे की डूबने से मौत हो गई।

कुछ इस तरह हुआ हादसा
खंडवा जिले के ओमकारेश्वर में गुजरात से आए श्रद्धालु नाव में सवार होकर नर्मदा परिक्रमा कर रहे थे, इतने में शाम लगभग 5 बजे नाव ओंकारेश्वर बांध के सामने आई, उसी दौरान बांध से पानी छोड़ा गया था, जहां तेज बहाव में नाव डगमगाते हुए चट्टान से जा टकराई। चट्टान से टकराते ही नाव पलट गई। नाव जैसे ही पलटी वैसे ही नाव में सवार 13 लोग नर्मदा नदी में समा गए, जिसके बाद हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत गोताखोरों की मदद से लोगों को बचाने का कार्य शुरू किया। पानी कम होने के चलते नाव में बैठे 11 यात्रियों को तो बचा लिया गया, लेकिन गुजरात के सूरत से आए मां और बेटे नदी में समा गए, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
गुजरात पहुंचाया जाएगा शव
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, नाव पलटने के चलते महिला और उसका बेटा नाव के नीचे दब गए थे, जिसके चलते उनके शरीर में पानी भरा गया था। महिला और उसके बेटे को गोताखोरों की मदद से तुरंत नदी से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नाव में सवार सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में मौत का शिकार हुए मां और बेटे के शव को सूरत पहुंचाया जाएगा। उधर, अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू हो चुकी है, जहां पानी अचानक बांध से कैसे छोड़ा गया, इसकी भी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications