NO CAR DAY: जनता को पसंद आया महापौर का नवाचार, किसी ने चलाई साइकिल तो कोई हुआ ई-रिक्शा में सवार
स्वच्छता में लगातार नंबर वन का तमगा हासिल करने वाले शहर इंदौर ने अनूठी पहले शुरू की है, जहां शहर में शुक्रवार को 'नो कार डे' मनाया गया।इस दौरान शहरवासी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई वाहनों का उपयोग कर अपने-अपने दफ्तर में पहुंचे। इतना ही नहीं नो कार डे का असर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भी नजर आया, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई व्हीकल का उपयोग करते नजर आए।
शुक्रवार की सुबह से ही शहर में 'नो कार डे' को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा था, जहां लोग साइकिल और ई व्हीकल की मदद से अपने-अपने ऑफिस और नियत स्थान पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने 'नो कार डे की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी बताया है।

जनता ने जमकर की सराहना
नो कार डे के अवसर पर शहरवासी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई व्हीकल पर सवार हुए। शहर वासियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नो कार डे की पहल को सराहनी बताया है। साथ ही आमजन ने संकल्प लिया है कि, सप्ताह में एक दिन नो कार डे रखा जाएगा, जिसमें सप्ताह का एक दिन बगैर कार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई व्हीकल के माध्यम से सवारी की जाएगी। लोगों ने बताया कि, इस तरह की मुहिम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, तो वहीं शहर में एक नई परंपरा स्थापित होती है, जो आने वाले समय में पर्यावरण के लिए बेहद ही कारगर साबित होगी।
महापौर की मुहिम का दिखा असर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किए गए नवाचार का असर देखने मिल रहा है, जहां लोग कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों में सवार हो रहे हैं। कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी अलग-अलग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों पर सवार होकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे हैं। इंदौर में पर्यावरण प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से 'नो कार डे' मनाया जा रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आग्रह पर शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी शुक्रवार के दिन कार का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- NO Car Day: ई-स्कूटी पर सवार हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आई बस में जनता से किया सीधा संवाद












Click it and Unblock the Notifications