NO Car Day: ई-स्कूटी पर सवार हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आई बस में जनता से किया सीधा संवाद
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 'नो कार डे' मनाया जा रहा है, जहां 'नो कार डे' के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ई-स्कूटी का उपयोग किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ई-स्कूटी पर सवार नजर आए, जहां उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मौजूद रहे।
इतना ही 'नो कार डे' के अवसर पर पुष्यमित्र भार्गव ने सिटी बस में सवार होकर यात्रा भी की, जहां उन्होंने सिटी बस में सवार यात्रियों से बातचीत की, इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अपने बीच पाकर सिटी बस में सवारी यात्री भी खुश नजर आ रहे थे।

महापौर की मुहिम का दिख रहा असर
शहर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किए गए नवाचार का असर देखने मिल रहा है, जहां लोग कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों में सवार हो रहे हैं। कलेक्टर इलैया राजा टी अपने घर से सिटी बस में सवार हुए, जहां वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिटी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की, और 'नो कार डे' को लेकर संदेश भी दिया। इतना ही नहीं कलेक्टर के अलावा अन्य अधिकारी भी अलग-अलग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-वाहनों पर सवार होकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पर्यावरण प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से 'नो कार डे' मनाया जा रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आग्रह पर शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी शुक्रवार के दिन कार का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
महापौर ने की अपील
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के पर्यावरण संरक्षण के उददेश्य से नो कार डे पर नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता के उद्देश से शहर के नागरिको व सहयोगी संस्थानो से अपील की है कि, वह इस अभियान में जुडकर शहर के एयर क्वालिटी इण्डेक्स को सुधारने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति अपनी सजगता दिखाकर 22 सितम्बर को चार पहियां वाहन के स्थान पर ई-बाईक, सायकल, सिटी ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर, नो कार डे अभियान को सफल बनाए। बता दें कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, तो वहीं अब इंदौर पर्यावरण संरक्षण में भी नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े- NO Car Day: आई बस में सवार होकर ऑफिस पहुंचे कलेक्टर इलैया राजा टी, यात्रियों से की बात












Click it and Unblock the Notifications