Indore News: निगम की रिमूवल टीम ने क्यों पहनी सेना की वर्दी जैसी ड्रेस, महापौर ने खोला राज

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां अब इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे कर्मचारियों के अनुशासन से जोड़ते हुए, इसमें किसी तरह का अपराध ना होने की बात कही है। साथ ही महापौर ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा है।

इंदौर नगर निगम की रिमूवल टीम को सेना के जैसी ड्रेस पहनाने के मामले में लगातार सियासत चरम पर नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने भी इसका विरोध करते हुए इसे गलत बताया है।

Indore

इस मामले पर अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि, नगर पालिक निगम की जो रिमूवल गैंग के कर्मचारी है, उन्हें एक विशेष प्रकार की ड्रेस दी है ताकि कर्मचारी अनुशासन में रहे, एक रूपता दिखाई दे, और कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो लोगों को यह लगे कि यह रिमूवल गैंग है। इसमें हम एक नई चीज़ कर रहे है कि टीम की यूनिफ़ॉर्म में रिमूवल गैंग की पट्टिका लगा दें, ताकि उसका प्रभाव लोगो के बीच में रहे।

इसी के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, जहां तक इस यूनिफ़ॉर्म को सेना की वर्दी से जोड़ने की बात है, उस कलर की वर्दी पहनने की कोई मनाही नहीं है, अपराध यह है कि सेना की वर्दी कोई और पहने, सेना के स्टार कोई और लगाए वो अपराध है। महापौर ने कहा कि, यह अनुशासन के लिए किया गया, अच्छा प्रयास है।

इसी के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो निगम कर्मचारियों को पीली गैंग कहती है, लेकिन उन्हें यह पता हो कि यह वो गैंग है, जिन्होंने इंदौर को स्वच्छता के शिखर पर सात बात पहुँचाया है, और नंबर वन बनाया है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों को सेना जैसी ड्रेस पहनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां अब इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है।

ये भी पढ़े- Indore News: नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला, अब किस पर होगा एक्शन, महापौर ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+