Indore Nagar Nigam में बजट को लेकर मंथन, जनप्रतिनिधियों ने दिए अहम सुझाव

स्वच्छ शहर इंदौर में नगर पालिक निगम के वर्ष 2023-24 बजट को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ सुझाव की दृष्टि से सिटी बस कार्यालय में बैठक ली गई।

indore

Recommended Video

    इंदौर: नवागत निगम कमिश्नर ने किया पदभार ग्रहण,बताई प्राथमिकता

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नगर पालिक निगम के वर्ष 2023-24 बजट को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ सुझाव की दृष्टि से सिटी बस कार्यालय में बैठक ली गई। बैठक में मंत्री तुलसी राम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चांवडा, विधायक महेन्द हार्डिया, रमेश मेन्दोला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड, आकाश विजयवर्गीय, आईडीए उपाध्यक्ष गोलु शुक्ला, सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, जीतू यादव, प्रिया डांगी, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया, मनीष शर्मा, निरंजनसिंह चौहान, अभिषेक शर्मा, समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित रहे।

    कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, इंदौर नगर निगम के आगामी बजट को लेकर शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से निगम के अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जलयंत्रालय व सीवरेज विभाग, यातायात विभाग, विद्युत विभाग, जनकार्य विभाग, सौर उर्जा, वर्कशॉप विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ व अन्य विभाग आदि के संबंध में सुझाव लिए हैं ताकि शहर में नया क्या हो सके। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि, इंदौर सोलर सिटी के रूप में भी आगे आए और हम भी चाहते है की इंदौर भी डिजिटल सिटी के रूप में बने। साथ ही खेल और ऐसे सभी विषयों पर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जिसमें उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

    ग्रामीण वार्डों के लिए अलग सेल बनेगा

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, शहर की ट्रैफिक व्यवस्थाए खेल एवं पेयजल व्यवस्था की दृष्टि से हो उन सभी सुझाव को बजट में समावेश करेंगे। साथ ही नगरीय सीमा में सम्मिलित 29 गांव के विकास के संबंध में विगत दिनो एमआईसी मीटिंग में लिये गये निर्णय अनुसार भी बजट में प्रावधान किया गया है, ताकि शहर से सम्मिलित 29 गांव और बिजलपुर गांव में आने वार्डों को लेकर एक अलग से सेल बनाया जाएगा, जिसमें निर्माण कार्यो की एवं सीवरेज की दृष्टि से बजट का प्रावधान बाकी वार्डों से ज्यादा होगा।

    ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: मिशन मालवा-निमाड़ पर BJP के दिग्गज, जीत का खास प्लान तैयार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+