MP Assembly Election 2023 की तैयारी, अधिकारियों ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा
आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सेंधवा पुलिस एवं प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है, जहां बड़वानी में एसडीएम सेंधवा अभिषेक सराफ एवं एसडीओपी कमल सिंह चौहान टी आई सेंधवा शहर राजेश यादव, तहसीलदार राहुल सोलंकी को लेकर सेंधवा शहर के पूर्व के विधानसभा चुनाव के क्रिटीकल मतदान केंद्र, पुरानी नगरपालिका, दगड़ी बाई स्कूल, मोतीबाग मुस्लिम जमात खाना, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, शासकीय कॉलेज एवं स्ट्रांग रूम ,का निरीक्षण किया, और साथ ही स्ट्रांग रूम के पूरे 7 कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया।
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम साहब ने संबंधित स्कूल और कॉलेज के कर्मचारियों को बताया कि कमरों की बिजली व्यवस्था ठीक रखें, कहीं से बारिश का पानी ना आने पाए, पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग शोचालय हो, साथ ही मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश के लिए रैंप की व्यवस्था हो, खिड़की दरवाजे को रिपेयर करने के निर्देश दिए गए।

लगातार जारी है चुनावी तैयारी
निरीक्षण के बाद एसडीएम एवं एसडीओपी ने वरला क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्रों का निरीक्षण टी आई वारला शंकर सिंह रघुवंशी, तहसीलदार वरला के साथ किया गया, साथ ही चोपड़ा और शिरपुर महाराष्ट्र से लगी बॉर्डर चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। एसडीएम अभिषेक सराफ एवं एसडीओपी कमल सिंह चोहान ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष ,स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन पूर्णता तैयार है और चुनाव की तैयारियां लगातार जारी रहेगी।
देवास में तैयारियों का सिलसिला
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव अमित कुमार ने जिले में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी के एफएलसी कार्य का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी संपत उपाध्याय, डिप्टी डीईओ प्रियंका मिमरोट व अन्य संबंधित उपस्थित थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सेंधवा पुलिस एवं प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है, जहां बड़वानी और देवास में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े- CM तीर्थ दर्शन योजना में इंदौर ने बनाया इतिहास, हवाई जहाज से गंगा सागर रवाना हुए यात्री












Click it and Unblock the Notifications