MP में युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान का आगाज, कैसे लेनी होगी मेंबरशिप, जानिए

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसके लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राजेश रलिया ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस क्लब इंदौर में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. दौलत पटेल के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

इस अवसर पर उन्होंने सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव की रूपरेखा प्रस्तुत की है।

Indore

रलिया ने बताया कि, संगठन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल से प्रारंभ होकर 6 मई तक चलेगी। इसके पश्चात आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। 11 मई तक सभी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। पटेल ने कहा कि, यह चुनाव संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें हर एक जमीनी कार्यकर्ता को नेतृत्व में आने का अवसर मिलेगा। यह चुनाव युवाओं के लिए स्वयं को साबित करने का सुनहरा मौका है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंदौर जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दौलत पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रजत पटेल, और शांभवी शुक्ला व कई युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजेश रलिया ने गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की और आगामी चुनाव को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

BJP विधायक पर निशाना साधा़

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि, विधायक उषा ठाकुर को जिस जनता ने मंत्री बनाया। कई बार विधायक बनाया। उसी विधायक ने जनता को कहा, अगर लोकतंत्र बेचा तो कुत्ते बिल्ली, भेड़, बकरी बनोगे। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कि और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में महू से विधायक उषा ठाकुर जी ने मंच पर हसलपुर गांव में जनता के सामने विवादित बयान दिया, जिस जनता ने उन्हें वोट देकर कई बार विधायक बनाया मंत्री तक बनाया, उसी आम जनता को उषा ठाकुर ने जनता का अपमान किया। लोकतंत्र को धर्म की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की विधायक सरेआम मंच से आम जनता का मजाक उड़ा रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: 'मेरे जन्मदिन पर नहीं करें ये काम...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थकों को संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+