MP weather update: मालवा- निमाड़ अंचल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

इंदौर में अब तक हुई इतनी बारिश
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 610.4 मिलीमीटर (24 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 185.9 मिलीमीटर (07 इंच से अधिक) अधिक है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 424.5 मिलीमीटर (साढ़े 16 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गयी थी. कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 520.7 मिमी., महू में 547 मिमी., सांवेर में 633.6 मिमी., देपालपुर में 883.5 मिमी., गौतमपुरा में 558.4 मिमी. और हातोद में 519.3 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 449.4 मिमी., महू में 424.8 मिमी., सांवेर में 417.8 मिमी., देपालपुर में 506.6 मिमी., गौतमपुरा में 432.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
भारी वर्षा होने की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 23 जिलों सहित निमाड़ के खरगोन और खण्डवा जिले के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर राजस्व सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।
ये भी पढ़े- Mahakal सवारी में भक्तों से मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, Viral video के आधार पर कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications