MP Weather News: कड़ाके की ठंड करेगी कमबैक, इस दिन से फिर सर्द हवाओं का कहर
MP में इन दिनों सर्द हवाओं का कहर थमा हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में उतार-चढ़ाव देखने मिल रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के चलते कड़ाके के ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है, तो वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान बड़ा हुआ नजर आएगा, लेकिन अगले सप्ताह यानी मंगलवार के बाद से तापमान में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा, जिसके चलते कड़ाके की ठंड असर दिखाएगी, और सर्द हवाओं की रफ्तार बड़ी हुई नजर आएगी।

सर्द हवाओं की थमी रफ्तार
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका था, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे थे। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा था, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा था। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही थी। फरवरी माह के शुरू होते ही ठंड का असर कम होता दिखाई दे रहा है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के माने तो आने वाले दिनों में सर्द हवाओं की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ेगी।
फरवरी में गर्मी का अहसास
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। फरवरी के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक मार्च के महीने में गर्मी के तेवर और भी तीखे होने की संभावना जता रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिसके चलते गर्म हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े- Indore news: विदेशी पक्षियों को निहारने का सुनहरा मौका, इंटरनेशनल इवेंट की तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications