Indore News: एक्शन में इंदौर पुलिस, कुछ इस तरह गुंडे-बदमाशों को सबक सिखाया

इंदौर शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 799 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 382 पर की उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 361 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार- 01-फरारी, 102-स्थाई, 133-गिरफ्तारी और 125 जमानती वारंट तथा 121 समंस भी तामील किए ।

Indore

अवैध शराब के 06 प्रकरण तथा अवैध हथियार के साथ घूमते हुए मिलने पर 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्रवाई। वहीं अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई। आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 54 इस प्रकार कुल 93 बदमाशो और असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 40 लोगों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे या बदमाशों, नकबजनों एवं निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही कई चाकूबाजो, ड्रग पैडलर और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 292 से ज्यादा को किया गया चेक और कार्रवाई की गई। इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान चेक किये या पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़े- MP News: शादी के मंडप में दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन बेहोश, सामने आई सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+