Indore news: स्ट्रांग रूम में कैद EVM की सख्त सुरक्षा, CCTV से रखी जा रही पैनी नजर
इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को शांति पूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू स्टेडियम में स्थित विधानसभा क्षेत्रवार बनाये गये स्ट्रांग रूमों में रखी गई है।
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट की सुरक्षा एवं निगरानी सतत रूप से की जा रही है। इसके लिये कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। हातोद के एसडीएम अजय भूषण शुक्ला को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है।

कुछ ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटी शिफ्टवार रहेगी। शनिवार के लिये तहसीलदार शेखर चौधरी और नायब तहसीलदार धीरेश प्रसाद सोनी तथा नायब तहसीलदार राधा वल्लभ धाकड़ की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह रविवार के लिये शैवाल सिंह, अजय अहिरवार तथा यशदीप रावत, सोमवार के लिये योगेश मेश्राम, धर्मेन्द्र सिंह चौहान तथा शिवशंकर जारोलिया, मंगलवार के लिये दिलीप कुमार वर्मा, पूजा सिंह चौहान तथा ओंकार मनाग्रे, बुधवार के लिए याचना दीक्षित, नागेंद्र त्रिपाठी और निर्भय सिंह पटेल, गुरुवार के लिए अंकिता वाजपेयी जितेंद्र सोलंकी तथा कमलेश कुशवाहा, शुक्रवार के लिए विवेक कुमार सोनी, देवेंद्र कच्छावा तथा अनिल मेहता, शनिवार के लिए नारायण नंदेड़ा, बलबीर सिंह राजपूत तथा निधि जायसवाल की ड्यूटी लगाई गई है।
CCTV कैमरों से रखी जा रही नजर
EVM स्ट्रांग रूम में स्थाई सुरक्षा गार्ड 24X7 के चक्र में ड्यूटी पर तैनात हैं। ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रानिक उपकरण मोबाईल आदि प्रतिबंधित किये गये है। स्ट्रांग रूम की लॉगबुक, नियुक्त सुरक्षा का ड्यूटी रजिस्टर संधारित किया जा रहा है। विजिटर रजिस्टर भी संधारित किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: आखिर क्यों EVM जमा होने के बाद सील कर दिया जाता है स्ट्रांग रूम, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications