Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore: डोनाल्ड ट्रंप ने महापौर से किया चौराहा सुधारने का निवेदन, कांग्रेस का अनोखा विरोध-प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के इंदौर में 2 वर्षों से मधु मिलन चौराहा की दुर्दशा से हजारों लोग परेशान हैं, जहां इसी विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्यमित्र भार्गव से अपील की है कि, मधु मिलन चौराहे का तत्काल विकास किया जाए।

समय-समय पर कांग्रेस की ओर से अलग-अलग तरह के अनोखे विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं। इसी विरोध- प्रदर्शन के बीच एक बार फिर कांग्रेस का यह प्रदर्शन शहर में सुर्खियां बटोर रहा है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

इंदौर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह यादव, गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जहां बताया गया कि, 2 वर्षों से अपनी दुर्दशा पर रो रहा मधुमिलन चौराहा है, जहां हजारों नागरिक रोज परेशान हो रहे हैं, कभी सड़क खोज दी जाती है, कभी ट्रैफिक डायवर्शन किया जाता है, कभी कोई नया प्रयोग किया जाता है, उस चौराहे को जंतर-मंतर चौराहा निगम द्वारा बना दिया गया है, जिसमें एक बार फंसने के बाद व्यक्ति को यह समझ में नहीं आता है कि, मुझे जाना कहां है, और निकालना कहां है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की दुर्दशा की जा रही है, नगर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आम जनता रहवासी कई बार आग्रह कर चुके हैं, और उनके द्वारा कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है, इसको लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला मधु मिलन चौराहे पर लगाया, और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा महापौर पुष्मित्र भार्गव से अपील की गई है की, प्रिय पुष्यमित्र भार्गव कृपा तत्काल मधु मिलन चौराहे की दुर्दशा से आप इंदौर शहर की जनता को मुक्त कराए।

ये भी पढ़े- MP की जनता को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फिटनेस मंत्र, Viral Video देख हर कोई चौंका

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+