Indore news: मतगणना की तैयारी पूरी, अबकी बार कैसी रहेगी व्यवस्था, जानिए?

इंदौर में 3 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा निर्वाचन के मतों की गणना की व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिये आज यहां कलेक्टर कार्यालय में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने की।
इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा मतगणना के लिये की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

Indore

उन्होंने बताया कि, मतगणना में तेजी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के पश्चात टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। मतगणना अभिकर्ता की भूमिका एवं उत्तरदायित्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि मोबाईल आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। बताया गया कि मतगणना नेहरू स्टेडियम में 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की जायेगी, इसके बाद ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गिनती प्रारंभ होगी। सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाये गये हैं। मतगणना के लिये मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई हैं। इनके प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है।

प्रशिक्षण का दूसरा चरण 30 नवम्बर को होगा। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती करने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। प्रत्येक टेबल के लिये मतगणना दल बनाये गये हैं। इसके अलावा रिजर्व में भी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। मतगणना के अलावा अन्य कार्यों के लिये नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। बैठक में बताया गया कि ईव्हीएम से विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 16, इंदौर-1 में 16, इंदौर-2 में 21, इंदौर-3 में 14, इंदौर-4 में 14, इंदौर-5 में 20, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 14, राऊ में 14 तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में 16 टेबलों पर एक साथ मतों की गणना की जायेगी। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 3 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जायेगी। इसी प्रकार डाक मतपत्रों की गिनती के लिये इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, डॉ. अम्बेडकर नगर महू तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में चार-चार टेबले लगायी गई हैं। इंदौर-5 तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिये डाक मतपत्रों की गिनती पांच-पांच टेबलों पर होगी।

इस तरह जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम की मतों की गणना 145 टेबलों पर तथा डाक मतपत्रों की गिनती 37 टेबलों पर की जायेगी। पूर्व में 126 टेबलों पर ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गणना की जाना थी। कुल 19 टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती के लिये भी 28 टेबले बढ़ाई गई है। पूर्व में 9 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जाना थी।

ये भी पढ़े- Indore news: मतगणना की तैयारी, कलेक्टर ने कर्मचारियों को दी वोट गिनने की ट्रेनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+