MP Election: कुक्षी से प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, सरकार पर साधा निशाना
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां धार जिले के कुक्षी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर जाने से पहले कुक्षी आईं, जहां उन्होंन जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने निमाड़ के महापुरूषों को याद करते हुए और नर्मदा माई का जयकारा लगाते हुए अपनी बात शुरू की है। वहीं इसके बाद गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में तमाम सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। हर स्तर पर 90% से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। यदि आप सभी रोजगार के लायक हैं तो यह पद खाली क्यों पड़े हैं?, जब 18 सालों से भाजपा की सरकार चल रही है, तो यह पद भरे क्यों नहीं गए। सबसे पहला सवाल यही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, रोजगार छोटे उद्योगपतियों और कारखानों से आते हैं। लेकिन सरकार ने उन्हें भी खत्म कर दिया। पहले नोटबंदी, फिर कोरोना आया इससे छोटे व्यापारियों ने नुकसान झेला। नुकसान में दबे व्यापारियों की मदद नहीं हुई। ऊपर से जीएसटी आ गई। जीएसटी ने छोटे दुकानदारों और बिजनेसमैनों के नाक में दम कर दिया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, पूरे देश में देखें बड़े-बड़े पदों पर कौन हैं, तो आपको पता चलेगा कि, आपका प्रतिनिधित्व नहीं है। हम कहते हैं जातिगत जनगणना करो, सभी का प्रतिनिधित्व हो, सही तरीके से सभी का विकास हो, तो चुप हो जाते हैं, पीछे हट जाते हैं। तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। आपको समझना है कि, यह लोग सचमुच आपकी भलाई चाहते हैं कि नहीं, आपका विकास चाहते हैं कि नहीं, या फिर सिर्फ अपने सत्ता में मगन है, और भ्रष्टाचार करने के लिए बड़े-बड़े महलों को बनाने के लिए सरकार में रहना चाहते हैं। मेरी समझ में उनकी जो सरकार है, वह बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है, गांधी ने कहा की, जो आपके साथ सरकार ने किया है, उसे गहराई से समझिए, अपनी जागरूकता बढ़ाओ और अपनी जागरूकता के आधार पर अपना वोट दो।
ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन इंदौर' पर प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित, कांग्रेस की तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications