MP Assembly Election: कांग्रेस का 'मिशन निमाड़', क्या दूसरी सूची में घोषित प्रत्याशियों का दिखेगा दम?
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की है।
हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं शक्ति के पर्व के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है।

निमाड़ में इनका दिखेगा दम
कांग्रेस ने 'मिशन निमाड़' के तहत प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जहां हरसूद से सुखराम सालवे, खंडवा से कुंदन मालविया, नेपानगर से गेंदू बाई चौहान, बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह शेरा, सेंधवा से मोंटू सोलंकी, पानसेमल से चंद्रभागा किराड़े, मनावर से डॉ. हीरालाल अलावा, धार से प्रभा गौतम और बदनावर से भंवर सिंह शेखावत को प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 'मिशन निमाड़' के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है जहां कांग्रेस ने 'मिशन निमाड़' के लिए मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
पहली सूची में इनके थे नाम
सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस ने विधानसभा-1 से संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं विधानसभा-2 से चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ विधानसभा-4 से राजा मंधवानी, राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी, देपालपुर विधानसभा से विशाल पटेल तो वहीं सांवेर विधानसभा से रीना बोरासी सेतिया को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी।
ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा 3, 5 और महू के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए, इन्हें मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications