MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मनावर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य मनावर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से जयस के डॉ. हीरालाल अलावा विधायक हैं।
धार जिले की मनावर विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, मनावर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। मनावर विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम
मनावर विधानसभा में आदिवासी आबादी सर्वाधिक है। यह विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। करीब 2 लाख वोट वाली इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉ. हीरालाल अलावा को 101500 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी की रंजना बघेल को 61999 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं अबकी बार भी मनावर विधानसभा में रोचक मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है, जहां कांग्रेस और जयस के डॉ. हीरालाल अलावा अपना अच्छा खासा दम दिखाते नजर आ सकते हैं।
कुछ ऐसा है मनावर का चुनावी गणित
आदिवासी बाहुल्य मनावर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला माना जाता है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ जयस भी चुनावी मैदान में नजर आ सकती है। मनावर विधानसभा धार जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। मनावर विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं धरमपुरी विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications