MP assembly election 2023 के लिए कांग्रेस तैयार, सीनियर ऑब्जर्वर ने बनाया जीत का खास प्लान
मिशन 2023 को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त किए गए सीनियर ऑब्जर्वर अर्जुन भाई मोढवाडिया ने विधानसभा चार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए जीत का खास प्लान तैयार किया है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की गई बैठक में विधानसभा 4 के दावेदारों ने भी अपना दम दिखाया, जहां विधानसभा कर के सभी दावेदार बैठक में नजर आ रहे थे। बैठक में दावेदारों ने दिग्गज नेताओं के साथ जीत का खास प्लान तैयार किया है।

दावेदारों ने दिखाया दम
गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में विधानसभा 4 के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना दम दिखाया, जहां कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, राजा मंधवानी, गोलू अग्निहोत्री और अक्षय बम बैठक में नजर आ रहे थे। इसी के साथ बैठक में सीनियर ऑब्जर्वर अर्जुन भाई मोढवाडिया, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी, सह प्रभारी चंद्र शेखर शर्मा, सह प्रभारी महेंद्र परमार नजर आ रहे थे। बैठक में विधानसभा 4 के दावेदारों ने अपना दम दिखाते हुए टिकट के लिए हुंकार भरी है, जहां सीनियर ऑब्जर्वर अर्जुन भाई मोढवाडिया ने सभी दावेदारों से चर्चा कर उनका पक्ष जाना है।
जारी है बैठकों का दौर
मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां इसी तैयारी को रफ्तार देने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंदौर आए थे, यहां उन्होंने विधानसभा चार के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस बैठक में विधानसभा चार से कांग्रेस के दावेदारों ने भी अपना दम दिखाया था, जहां सुरजीत सिंह चड्ढा, राजा मंधवानी और अक्षय बम ने दिग्गी राजा ने मुलाकात कर अपना दावा पेश किया था, तो वहीं गोलू अग्निहोत्री का इंतजार रहा जहां वे आखिर तक इस बैठक से नदारद दिखाई दिए थे।विधानसभा चार यानि बीजेपी के गढ़ को भेदने के लिए अबकी बार कांग्रेस खास तैयार करती नजर आ रही है, जहां इंदौर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ












Click it and Unblock the Notifications