Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023 से पहले चालू होगा खजराना फ्लाईओवर, जल्द पूरा होगा एक लाइन का काम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब विकास की रफ्तार पकड़ रहा है, जहां शहर में खजराना फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। वहीं निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जा सके, इसे लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

खजराना फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है, जहां आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद मुद्रा शास्त्री समेत जनप्रतिनिधि निर्माणकार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

Indore

जल्द शुरू होगा एक हिस्सा

खजराना फ्लाईओवर ब्रिज बन जाने से ट्रैफिक समस्या से छुटकारा मिलेगा, साथ ही रिंग रोड पर भी अच्छी कनेक्टिविटी वाहन चालकों को मिल सकेगी. क्षेत्रिय विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि, विधानसभा चुनाव से पहले ब्रिज का एक हिस्सा चालू कर दिया जाएगा. कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब विकास की रफ्तार पकड़ रहा है, जहां शहर में खजराना फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। वहीं निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जा सके, इसे लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

6 लेन का ब्रिज होगा

खजराना फ्लाईओवर की लागत लगभग 52 करोड़ होगी, जिसके अंतर्गत 3-3 लेन के दो हिस्से बनाए जाएंगे। इस प्रकार से 6 लेन का यह ब्रिज होगा, इसकी लंबाई लगभग 600 मीटर होगी, लाइन शिफ्टिंग हेतु ट्रांसप्लांट किए गए वृक्षों के संबंध में निर्देश देते हुए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने इसमें और अधिक दक्षता के कार्य करने के निर्देश दिए एवं ठेकेदार को लापरवाही पूर्ण शिफ्टिंग करने के फल स्वरुप उनका भुगतान न किए जाने के भी निर्देश दिए थे। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के साथ निरिक्षण के दौरान तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े- Raksha bandhan 2023 से पहले बड़ा अपडेट, क्या अबकी बार भी महंगी राखियां बिगाड़ेंगी बहनों का बजट, जानिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+