MP Assembly Election के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, इंदौर से इन्हें मिला टिकट
आखिरकार वो समय आ ही गया जब एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी.
हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पहले दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है. वहीं शक्ति के आगमन के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है.

कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस ने विधानसभा-1 से संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं विधानसभा-2 से चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ विधानसभा-4 से राजा मंधवानी, राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी, देपालपुर विधानसभा से विशाल पटेल तो वहीं सांवेर विधानसभा से रीना बोरासी सेतिया को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। इधर, कांग्रेस ने फिलहाल विधानसभा 3, 5 और महू के प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, जहां अब संभावना जताई जा रही है कि, कांग्रेस की अगले सूची में इन विधानसभाओं पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है. इधर, अब कांग्रेस के अभियान भी रफ्तार पकड़ते नजर आएंगे, जहां लगातार अब कांग्रेस के नेता जनता के बीच पहुंचेंगे. वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेताओं की एक्टिवीटी भी बढ़ती नजर आएगी. बहरहाल, देखना होगा की कांग्रेस के प्रत्याशी बीजेपी को कितनी टक्कर दे पाते हैं.
ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा-5 में कांग्रेस के टिकट की रेस जारी, कौन है सबसे आगे, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications