CM Shivraj का अलीराजपुर दौरा, जनता से बोले- मैं जो कहता हूं, वो मैं करता हूं
MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर में लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में सहभागिता कर बहनों से संवाद किया। साथ ही अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नागर सिंह चौहान की जीत का जनता से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, मेरी बहनों की जिंदगी बदल रही है, उनका मान-सम्मान बढ़ रहा है।
लेकिन सिर्फ यहीं नहीं रूकना है, तस्वीर को पूरी तरह बदलना है, विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करने हैं, जो निश्चय ही आपके भाजपा पर अटूट विश्वास से संभव होगा।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज ने कहा कि, रानी मां ने मुझे बुलाया है। रानी मां से मैंने एक ही प्रार्थना की है। मेरी जनता जो यहां रहती है, उस पर कृपा बनाए रखना ताकि सभी सुखी रह सके। सभी का मंगल और कल्याण हो सके। मुख्यमंत्री नहीं भैया और मामा आया है। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं। मैं जो कहता हूं वो मैं करता हूं, भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करके देती है। अलीराजपुर में कोई सोचता था की नर्मदा का पानी पाइपलाइन के सहारे खेतों में पहुंचेगा। लोग कहते थे यहां नहर बनाना मुश्किल है, क्योंकि ऊंचे नीचे पहाड़ हैं। लेकिन हमने कहा, नहर नहीं बनेगी तो पाइप बिछाएंगे, मोटर लगाएंगे, और नर्मदा मैया से कहेंगे मैया खेतों में चले चलो।
सीएम शिवराज ने गिनाए काम
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों लगातार अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं, जहां वे जनता को शिवराज सरकार के किए काम गिना रहे हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार भी करते नजर आ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान हाल ही में अलीराजपुर दौरे पर आए, जहां उन्होंने जनता से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से किए गए काम गिनाए तो वहीं भविष्य में भी इसी तरह का साथ बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़े- 'ऐसा काम क्यों करते हो कि गाली खाना पड़े...', सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications