Indore news: Amit Shah के दौरे की तैयारी, BJP के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता ने संभाली जिम्मेदारी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 30 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा होना है, जहां इससे पहले बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। अमित शाह जिस स्थान पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे उस स्थान को तैयार करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जहां मैदान में डोम स्थापित किया जा रहा है, तो वहीं आसपास झंडे और फ्लेक्स लगाकर साज-सज्जा की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला देर रात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

indore

इंदौर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती नजर आ रही है, जहां BJP भी अब मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आ रहे हैं, जहां 30 जुलाई को इंदौर में वे BJP के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

विधानसभा 2 में होगा सम्मेलन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया था कि, अमित शाह जी के भोपाल दौरे के दौरान रात्रि 2 बजे कार्यक्रम तय हुआ, जिसके बाद सुबह सभी लोग कार्यक्रम को लेकर स्थान देखने के लिए गए, जहां लगभग सभी मैदानों पर कीचड़ होने के कारण टेंट लगाने और अन्य व्यवस्थाओं में समस्या होने की बात सामने आई, जिसके बाद विधानसभा दो के कनकेश्वरी देवी गरबा ग्राउंड में अच्छी व्यवस्थाएं होने के कारण वहीं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम रखना तय हुआ। इस मैदान में विधायक रमेश मेंदोला ने लगभग 2000 ट्रक गिट्टी डलवा कर मैदान को व्यवस्थित किया है, जिससे कि यह मैदान बारिश में भी सूखा नजर आता है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए BJP तैयार, कैलाश विजयवर्गीय बोले- 160 से ज्यादा सीट जीतेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+