MP Assembly Election 2023 में AAP दिखाएगी दम, 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है, जहां सह प्रभारी पंजाब विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने इंदौर में पत्रकार वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

indore

Recommended Video

      नीमच: आप नेता अग्रवाल बोले, बिकते है कॉंग्रेस के नेता, AAP बनेगी पहला विकल्प

      आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी पंजाब विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने इंदौर में पत्रकार वार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। लालपुरा ने कहा की, हम सिर्फ लोक लुभावनी घोषणाएं ही नहीं करते बल्कि उन्हें सरकार आने पर प्राथमिकता से पूरा कर जनता को उसका लाभ देते हैं। इसीलिए जनता ने हमें दिल्ली,पंजाब ,गोवा और गुजरात में आशीर्वाद देकर बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलवाया है।हाल ही हुए लोकसभा उपचुनाव और उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव में जनता ने हमें बड़े बहुमत से जिताया हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार अपने अधिकारों का गलत उपयोग कर विपक्षी पार्टियों को अलोकत्रांत्रिक तरीके से परेशान कर रही है।

      230 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

      मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा की, हम सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेंगे। बहुत जल्द दूसरी पार्टियों और सामाजिक संगठनों से अच्छे लोग हमारी पार्टी में आने जा रहे हैं। जिस तरह हमने पंजाब में किसानों के लिए बिजली, खाद की किफायती भाव में सुगम उपलब्धता की है। उसी तरह मध्यप्रदेश में भी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही हम फसलों की MSP गारंटी पर विचार कर जल्द घोषणा करेंगे। हम जात पात,धर्म की राजनीति नहीं करते, बल्कि हम अच्छे काम की राजनीति करते हैं।

      लालपुरा ने कही ये बात

      जिला कार्यालय पर प्रदेश सहप्रभारी ने इंदौर संभाग के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी कार्ययोजनाओं और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा की, प्रदेश की जनता को उच्चस्तरीय गुणवतापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ, महिला सुरक्षा, रोजगार, भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन, जनता को महंगाई से राहत, व्यापारियों को टैक्स में राहत, किसानों मजदूरों और आम जनता के हितैषी मुद्दों पर चुनाव लडेंगे और चुनाव जीतकर सभी वादे पूरे करेंगे। इस दौरान इंदौर आए लालपुरा का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

      ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले JAYAS ने दिखाया दम, 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+