MP Assembly Election 2023 से पहले JAYAS ने दिखाया दम, 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

इंदौर में जयस ने स्थापना दिवस पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है, जहां जयस मिशन युवा नेतृत्व 2023 थीम पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या शामिल हुए हैं।

indore

Recommended Video

      कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

      मिशन 2023 नजदीक है, और ऐसे में जयस अपनी तैयारियों में जुटा हुआ नजर आ रहा है, जहां आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जयस के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सियासत के गढ़ इंदौर में भी जयस ने इस मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है, जहां जयस मिशन युवा नेतृत्व 2023 थीम पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या शामिल हुए हैं। जयस के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम इंदौर के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए, कार्यक्रम में जयस नेता और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा समेत बड़ी संख्या में जयस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कैसे सड़क पर संघर्ष करने वाले युवाओं को विधानसभा तक पहुंचाया जाए, इस पर मंथन भी किया गया है।

      जयस मिशन युवा नेतृत्व 2023

      जयस नेता और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, जयस स्थापना दिवस, हमने जयस के 10 वर्ष में हमने जो सफलतापूर्वक आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को लेकर संघर्ष किया है, उस संघर्ष को नई पीढ़ी के युवाओं तक पहुंचाने के लिए 10 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, और इस स्थापना दिवस के थीम जयस मिशन युवा नेतृत्व 2023 रखा है, और इस थीम के माध्यम से आदिवासी समाज में जो परंपरागत राजनीति चली आ रही थी कि, राजा का बेटा राजा ही बनेगा, उस परंपरा को तोड़ने के लिए, नए युवा जो पढ़े लिखे हैं, और संविधान की जानकारी रखते हैं। आदिवासियों के जल जमीन के लिए संघर्ष कर रहे हैं सड़क पर, उन युवाओं को विधानसभा में कैसे पहुंचाएं, इसके लिए मिशन युवा नेतृत्व का नारा दिया है।

      कुछ ऐसा है जयस का सियासी गणित

      मध्यप्रदेश में जयस एक बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिससे हजारों की तादाद में युवा जुड़े हुए हैं। वर्तमान में जयस की स्थिति की बात की जाए तो वर्तमान में जयस के एकमात्र विधायक डॉ. हीरालाल अलावा हैं, जो मनावर विधानसभा से आते हैं। इसी के साथ जयस प्रदेश की लगभग 80 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। यही कारण है कि, जयस ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यदि जयस प्रदेश की 80 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती है, तो सीधे-सीधे कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देगी। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि प्रदेश की 80 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही जयस अपने मिशन में कितना कामयाब होता है।

      ये भी पढ़े- Karnataka में मिली जीत के बाद भी Indore में क्यों भिड़े कांग्रेसी पार्षद, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+