इंदौर में जल्द दस्तक देगा मानसून, इस दिन से झमाझम बरसेंगे बादल!
इंदौर, 23 जून: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसके बाद अब मध्य प्रदेश में भी मानसून का इंतजार जारी है, जहां मुख्य रूप से इंदौर और मालवा निमाड़ अंचल में मानसून का इंतजार किया जा रहा है. मालवा निमाड़ अंचल के कई जिलों में वैसे तो झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, लेकिन फिलहाल मानसून से होने वाली बारिश का इंतजार जारी है, जहां पिछले कई दिनों से लगातार हल्की बारिश का दौर जारी है. वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश में भी झमाझम बारिश होगी, जहां मुख्य रूप से इंदौर के साथ-साथ मालवा निमाड़ में बादल बरसेंगे.

जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब जल्द ही मानसून का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जहां आने वाले समय में 25 जून के बाद अच्छा खासा सिस्टम तैयार होता नजर आ रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जहां झमाझम बारिश होगी, तो वहीं इंदौर और मालवा निमाड़ में भी बारिश का इंतजार समाप्त होगा.
किसानों को भी बारिश का इंतजार
मानसून के मालवा निमाड़ अंचल में पहुंचने की तारीख 15 जून के आसपास रहती है, लेकिन इस बार फिर मानसून थोड़ा लेट होता नजर आ रहा है, जिसके चलते किसानों के चेहरे पर जहां चिंता की लकीरें हैं, तो वहीं किसान भी अब बारिश का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि, अब जल्द ही मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक देगा, जिसके चलते इंदौर और मालवा निमाड़ अंचल में भी झमाझम बारिश होगी.
कई हिस्सों में जारी बारिश
मालवा निमाड़ में भी मानसून की एक्टिविटी जल्द होने जा रही है, जहां हर साल 15 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचने वाला मानसून अब 25 जून के आसपास अपनी आमद दर्ज कराएगा. मानसून से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून बारिश का सिलसिला जारी है, जहां मालवा निमाड़ के भी कई जिलों में प्री मानसून के चलते बूंदाबांदी जा दौर जारी है.












Click it and Unblock the Notifications