इंदौर में जमकर बरसे बदरा, लेकिन फिर भी है मानसून का इंतजार, जानिए क्यों?

इंदौर, 21 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया, जहां प्रदेश के अन्य इलाकों में हो रही बारिश का असर इंदौर में भी देखने मिला. दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के चलते तकरीबन डेढ़ घंटा तक जमकर बादल बरसे, जिसके चलते सड़क पर पानी भर गया, तो वहीं लोगों ने राहत भी महसूस की है. देश के कई राज्यों के साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में मानसून के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, लेकिन बावजूद इसके इंदौर में अब भी मानसून का इंतजार जारी है.

indore

कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला

Recommended Video

    Monsoon 2022: Delhi में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश | वनइंडिया हिंदी | *News

    प्रदेश के कई जिलों जैसे खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन बड़वानी और अलीराजपुर जैसे जिलों में मानसून के चलते बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, तो वहीं इंदौर, उज्जैन और अन्य जिलों में फिलहाल मानसून का इंतजार जारी है, जहां अब जल्द संभावना जताई जा रही है कि, मानसून पूरे अंचल में छा जाएगा, जिसके चलते पूरे अंचल में अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

    लोग महसूस कर रहे राहत

    इस बार मानसून समय के साथ-साथ अपनी दस्तक अंचल में दे रहा है, जिसके चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं. मालवा-निमाड़ के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से लगातार मानसून सक्रिय होने के चलते बारिश का दौर जारी है, जहां खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर देखने मिला.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+