‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ Gujarat के बाद अब Madhya pradesh में पोस्टर वॉर, एक्शन मोड में इंदौर पुलिस
‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ पोस्टरकांड अब मध्य प्रदेश भी पहुंच गया है। यहां इंदौर में ऐसे पोस्टर चस्पा मिले। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई हैं।

Modi Hatao Desh Bachao poster: राजधानी दिल्ली से शुरू हुआ 'मोदी हटाओ देश बचाओ' पोस्टर वार गुजरात होते हुए अब मध्य प्रदेश पहुंच गया हैं। यहां इंदौर के खजराना इलाके की मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पोस्टर चस्पा मिले। क्षेत्र के व्यावसायिक इलाके में इन पोस्टर्स पर जब मोदी समर्थकों की नजर पड़ी, तो इसकी शिकायत पुलिस में की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उत्पाती तत्वों की करतूत अब मध्य प्रदेश में भी शुरू हो गई है। इंदौर के खजराना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाके दुकानों और काउंटर पर पोस्टर चस्पा मिले। इन पोस्टर पर 'मोदी हटाओ देश बचाओ' लिखा हुआ है। इस घटना को इस क्षेत्र में तब अंजाम दिया जा रहा है जब मुस्लिमों का पवित्र रमजान पर्व चल रहा हैं। यहां से निकलने वाले कुछ लोगों की नजर जब इन दुकानों पर लगे पोस्टर पर पड़ी तो खलबली मच गई। इसकी खबर मोदी समर्थकों तक भी पहुंच गई। जिन्होंने घटना का विरोध शुरू कर दिया हैं।

मोदी के खिलाफ जगह-जगह चस्पा किए जा रहे इन पोस्टर्स को लेकर मोदी समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत की हैं। खजराना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टर वाली जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टर लगाने वालों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं पुलिस ने नगर निगम प्रशासन की मदद लेते हुए इन पोस्टर को हटाने का अभियान भी शुरू कर दिया। निगम के कर्मचारियों की एक टीम इसी काम के लिए तैनात कर दी गई हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों गुजरात के अहमदाबाद में भी इसी तरह के पोस्टर और फ्लैक्स लगाए गए थे। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी का कहना है विरोधियों की कोई भी साजिश कामयाब नहीं होने वाली हैं।
ये भी पढ़े- Ahmedabad: 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' पोस्टर लगाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 8 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications