Indore : राह चलते लोगों के मोबाइल छीन लेते थे बदमाश, पकड़ में आने पर मिली ऐसी सजा!

इंदौर में लोगों ने बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा है, जो मोबाइल छीनकर भाग रहे थे. लोगों ने दोनों बदमाशो की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राह चलते मोबाइल फोन छिनने की वारदात लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां हाल ही में एक बार फिर इसी तरह की एक वारदात निकलकर सामने आई है, जहां लोगों से मोबाइल छिनकर भाग रहे बदमाशों ने आमजन ने पकड़ लिया, बस फिर क्या था, जनता ने दोनों बदमाशों की बीच रास्ते पर ही जमकर धुनाई कर डाली. वहीं थोड़ी देर पिटाई करने के बाद जनता ने दोनों ही बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया. उधर, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ऐसा है पूरा मामला

दअरसल, ये पूरा मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक निजी अस्पताल के पास से लोगों ने बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा है, जो मोबाइल छीनकर भाग रहे थे. लोगों ने दोनों बदमाशो की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाए बदमाशों के पास से मोबाइल और एक बाइक भी जब्त हुई है। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, आशंका जताई जा रही है की इन बदमाशों से और भी कई वारदातों को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि, मोबाइल और पर्स स्नैचिंग की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, जो बीट और जिस क्षेत्र में यह घटनाएं होती हैं, वहां अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया था. इस दौरान जानकारी मिली थी, हॉस्पीटल के पास से दो लड़कों ने मोटरसाइकिल से मोबाइल स्नैच करने की कोशिश की थी. जो हुलिया बताया गया था, उसके आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा है, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए हैं. वहीं अब पुलिस दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी, और आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी. कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदार लगातार बढ़ती चली जा रही है, अब पुलिस ने इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़े- Indore में चैंबर धंसने से मजदूर को गंवानी पड़ी जान, महापौर ने किया मदद का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+