BJP का मिशन इलेक्शन, MLA आकाश ने दिया नारा "मेरा बूथ सबसे मजबूत,मेरा प्रत्याशी कमल का फूल"!

इंदौर, 10 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब नगर निगम चुनाव की तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है, जहां बीजेपी की ओर से जारी तैयारियां भी अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं. ऐसे में विधानसभा 3 के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय लगातार अपनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं. इस बीच एमएलए आकाश विजयवर्गीय प्रत्येक वार्ड के अलग-अलग स्थानों पर जाकर बैठक में शामिल हो रहे हैं. विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा ली जा रही वार्ड स्तरीय बैठकों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या हिस्सा ले रही है, जहां विधानसभा 3 में नगर निगम चुनाव को लेकर अलग उत्साह देखने मिल रहा है. उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि, विधानसभा 3 में बीजेपी अपना अच्छा खासा प्रदर्शन करेगी, जहां इस बार विधानसभा में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी, तो वहीं वार्ड में जीत का एक नया रिकॉर्ड कायम होगा.

indore

MLA आकाश विजयवर्गीय ने दिया नया नारा

विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए विधानसभा 3 के समस्त वार्डों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेना प्रारंभ कर दी है. विधानसभा 3 में कुल 10 वार्ड हैं. विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी टीम के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से "मेरा बूथ सबसे मजबूत,मेरा प्रत्याशी कमल का फूल" के नारे के साथ काम करने के लिए कहा है.

MLA आकाश को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन

MLA आकाश विजयवर्गीय वार्डों में बैठक लेने के साथ ही, क्षेत्र के रहवासियों से मुलाकात कर रहे हैं, और उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए जनहित के कार्यों से अवगत करवा रहे हैं. इस दौरान वह बीजेपी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों से भी मुलाकात कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+