Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता से किया संवाद

इंदौर में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई.

indore

Recommended Video

      इंदौर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए तैयार है शहर,वाटर प्लस को लेकर हो रहे कार्य

      आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में इंदौर पुरे देश में स्वच्छता में लगातार सातवी बार नंबर वन स्वच्छ शहर बने, इंदौर स्वच्छता का आसमां छूए, इस हेतु इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बनाने में सहयोगी रहवासी संघ, बल्क वेस्ट उत्पादक, मार्केट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, रेस्टोन्ट एसोसिएशन, बैंकवेट हॉल, केटरिंग सर्विसेस के प्रतिनिधियो के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा रविन्द्र नाटयगृह में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में इंदौरी आर्टिस्ट के बच्चो द्वारा गणेश वंदना कर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई, अंत में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

      स्वच्छता संवाद किया गया

      इस अवसर पर शहर की स्लम बस्ती, कॉलोनी व बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा भी स्वच्छता संवाद में सम्मिलित होकर, इंदौर को नंबर वन स्वच्छ बनाने के संकल्प में सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, देश के अनोखे व इनोवेटिव शहर इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने के लिये आपका सहयोग अपेक्षित है, स्वच्छता का आसमान छूने को तैयार है, सातवी बार स्वच्छता का आसमान छुना चैलेंज है और इसके लिये आप हम सभी को मेहनत करनी होगी। आप सभी के सहयोग, जनभागीदारी व जनसंवाद से इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बने रहने की शक्ति मिलेगी।

      महापौर ने कही ये बात

      इसी के साथ उन्होंने कहा कि, इंदौर को वर्तमान में 3 एच पर कार्य करने की आवश्यकता है, जिसमें हाउस, होटल व होस्टल शामिल है, उन्होंने कहा कि हाउस व होटल के माध्यम से तो लगातार सहयोग मिलता रहा है, स्वच्छता अभियान में, लेकिन होस्टल में निवासरत विद्यार्थी की दैनिक दिनचर्या के कारण जब उनके क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन आता है तो उनको समय पर कचरा ना देते हुए, लिटरबीन में कचरा डाला जाता है जो कि इंदौर की स्वच्छता को धूमिल करता है, मैं सभी होस्टल के प्रबंधक, संचालक व निवासरत विद्यार्थी से अपील करता हॅू कि वह नियत स्थान व डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन में ही नियत समय में कचरा डाले और इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोग करे।

      स्वच्छता में सिरमौर इंदौर

      महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोगी रहवासी संघ, बल्क वेस्ट उत्पादक, मार्केट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, रेस्टोन्ट एसोसिएशन, बैंकवेट हॉल, केटरिंग सर्विसेस के प्रतिनिधियो के साथ ही आप सभी से स्वच्छता अभियान में कॉडिनेट करने वाले स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेसेटर, निगम के टीम व एनजीओ संस्थान को साधुवाद देता हूं कि आप सभी इस स्वच्छता आंदोलन में लगातार सहयोग कर इंदौर को सातवीं बार स्वच्छता में सिरमौर बनाये।

      ये भी पढ़े- International soler day पर Indore ने लिया संकल्प, सोलर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट जारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+