Indore news: मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्रामीणों को दी करोड़ों की सौगात, इन कार्यों का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री सिलावट ने जिले के 10 ग्रामों में 28 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में इन दिनों शिवराज सरकार द्वारा ग्रामीणों को लगातार विकास की सौगात दी जा रही है, जहां इससे पहले विकास यात्रा के दौरान विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया, तो वहीं जनप्रतिनिधि अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर विकास कार्यों की सौगात देते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की ओर से ग्रामीण इलाकों को करोड़ो की सौगात दी गई। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
करोड़ों के विकासकार्य का भूमिपूजन
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान मंत्री सिलावट ने जिले के 10 ग्रामों में 28 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मंत्री सिलावट ने ग्राम पंचायत पिवडाय में आंगनवाड़ी भवन, बाजार चौक लागत 7.10 लाख रूपये, आंगनवाड़ी भवन, नई आबादी लागत 7.10 लाख रूपये, श्मशान में पेव्हर ब्लॉक निर्माण कार्य लागत 5 लाख रूपये, ड्रेनेज नाली निर्माण कार्य लागत 4 लाख रूपये तथा पिवडाय खुडैल मार्ग मजबूतीकरण कार्य लागत 360 लाख रूपये का भूमिपूजन किया।
इन विकासकार्यों का लोकार्पण
इसके पश्चात मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्राम पंचायत कम्पेल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपये, आंगनवाड़ी भवन जूना बाजार लागत 7.80 रूपये, कम्पेल से बायपास मार्ग निर्माण लागत 255.45 लाख रूपये, कम्पेल से मोरोदहाट मार्ग निर्माण लागत 479.35 लाख रूपये तथा कम्पेल शाहदादेव सेमल्यारायमल मार्ग निर्माण कार्य लागत 680.51 लाख रूपये का भूमिपूजन और आंगनवाड़ी भवन, गंगा गोया डेम लागत 7.80 लाख का लोकार्पण किया। इसी प्रकार उन्होंने पेडमी ग्राम पंचायत के उण्डेल ग्राम में उण्डेल शाहदादेव मार्ग निर्माण लागत 359.08 लाख रूपये, जैतपुरा पहुंच मार्ग मजबूतीकरण कार्य लागत 41.72 लाख रूपये, पेडमी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपये और पेडमी सेमल्यारायमल मार्ग मजबूतीकरण कार्य लागत 216 लाख रूपये का भूमिपूजन किया।
ये भी पढ़े- Mandsaur के तोतों को लगी अफीम की लत, पूरे की पूरे डोडे कर जाते हैं चट












Click it and Unblock the Notifications