MP news: काले पानी में था गांव, कैसे कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिलाई आजादी, जानिए?

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आजादी के बाद से काला पानी की सजा भुगत रहे गांव डूडी ढाणी को आजाद कराया है। यह गांव 8 करोड़ 2 लाख 14 हजार की राशि से काला पानी की सजा से निजात पाएगा।

Harda

Recommended Video

    इंदौर में हुआ भारत और नेपाल का मिलन, CM ने दिया बड़ा बयान

    प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार किसानों के लिए नई-नई सौगातें लेकर आ रही है। इस बीच कृषि मंत्री कमल पटेल का एक्टिव अंदाज एक बार फिर सामने आया है, जिसमें मंत्री कमल पटेल ने आजादी के बाद से काला पानी की सजा भुगत रहे गांव डूडी ढाणी को आजाद कराया है। यह गांव 8 करोड़ 2 लाख 14 हजार की राशि से काला पानी की सजा से निजात पाएगा। वहीं सरकार की ओर से मिली सौगात के बाद अब ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान है, जहां सभी सीएम शिवराज और कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार जताते नजर आ रहे हैं।

    कुछ ऐसा है मामला

    कालापानी की सजा जिसने भुगती हो वो ही इसका दर्द जान सकता है। हरदा जिले के डूडी ढाणी गांव के ग्रामवासी आजादी के बाद से ही काला पानी जैसी सजा को भुगत रहे थे। इस गांव के रहने वाले परिवार बारिश में कीचड़ से सनी रोड़ पर 4 से 5 किलोमीटर तक का सफर घंटों में तय करते हैं। इतना ही नहीं खेतों की मेड़ों से चलकर ये लोग शहर तक का सफर तय करते हैं, वहीं इस गांव के लोगों के अच्छे दिन तब शुरू हुए जब प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की नजर ग्रामीणों पर पड़ी, उन्होंने तत्काल संकल्प लिया और कालापानी की सजा भुगत रहे डूडी ढाणी गांव को काला पानी की सजा से मुक्त कराया। अब यह गांव 8 करोड़ 2 लाख 14 हजार की राशि से काला पानी की सजा से निजात पाएगा।

    ग्रामीणों में उत्साह की लहर

    प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का गृह जिला हरदा है, लेकिन जिस इलाके ने काला पानी जैसी सजा भुगती है, वह इलाका टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में आता है, फिर भी कृषि मंत्री कमल पटेल ने छिपानेर रोड से डूडी ढाणी होते हुए रुद्रलाय तक मंडी बोर्ड की सड़क निधि से सड़क मार्ग स्वीकृत किया है। विधिवत भूमि पूजन के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल डूडी ढाणी गांव पहुंचे, जहा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया, और इस सौगात के लिए आभार जताया। कृषि मंत्री कमल पटेल के एलान के बाद गांव में मानो ऐसा माहौल है जैसे कोई बड़ा तीज त्यौहार मनाया जा रहा है। बैंड-बाजे के साथ अतिथि सत्कार देखते ही बन रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार किसानों के लिए नई-नई सौगातें लेकर आ रही है. इस बीच कृषि मंत्री कमल पटेल का एक्टिव अंदाज एक बार फिर सामने आया है, जिसमें मंत्री कमल पटेल ने आजादी के बाद से काला पानी की सजा भुगत रहे गांव डूडी ढाणी को आजाद कराया है।

    ये भी पढ़े- Nepal के PM 'प्रचंड' ने देखी इंदौर की सफाई व्यवस्था, CNG प्लांट का किया अवलोकन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+