Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की विधानसभा-1 को दी 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Indore News: मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को इंदौर महानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की। सिरपुर पानी की टंकी के पास आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 15 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इस मौके पर विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों के संपूर्ण विकास और नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में शहरों का निरंतर विकास हो रहा है।

Minister Kailash Vijayvargiya gifts development works worth Rs 15 crore to Indore Assembly-1

उन्होंने कहा कि शहरों में विकास की धारा लगातार प्रवाहित हो रही है और उन्होंने अब तक नगर निगम को लगभग एक हजार करोड़ रुपए प्रदान किए हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 35 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का लोकार्पण किया। इस नई टंकी से सिरपुर गांव, अम्मार नगर, आशियाना पैलेस, डायमंड पैलेस, रामा कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, सागर पैलेस, शालीमार पैलेस, 52 प्लॉट, सम्राट नगर, केशव नगर, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर, गुलाबबाग कॉलोनी, गणेश नगर, सहयोग नगर, गीता नगर, व्यास नगर, गांधी पैलेस, मारूति पैलेस, विजयश्री नगर, जयश्री नगर, राज नगर, नगीन नगर, चंदन नगर सेक्टर ईएफ, खेड़ापति कोकड, बजरंग नगर कांकड, गोवर्धन पैलेस, बीएसएफ बाउंड्री, रानी पैलेस और गोंदीवाला कुआं क्षेत्र के हजारों लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार विजयवर्गीय ने पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया है।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कार्यक्रम के दौरान दो सीसी सड़कों समेत वार्ड के विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। 15 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देने पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के निवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+