Indore news: जनता को ट्रैफिक रूल्स समझाने के लिए डांसिंग कॉप बने BJP पार्षद, बीच सड़क पर दिखा अलग अंदाज

अपने अलग-अलग अंदाजों के लिए सियासत में अलग पहचान रखने वाले एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा का एक और नया अंदाज इन दिनों देखने मिल रहा है, जहां वे डासिंग सुपरकॉप रंजीत सिंह और अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ डांसिंग स्टाईल में ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं मनीष मामा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ गाना भी गाते हैं, और लोगों को ट्रैफिक के लिए जागरूक करते हैं। इधर, लोगों को मनीष मामा का ये स्टाईल खूब पसंद आ रहा है, जहां लोग मनीष मामा के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

Indore

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा का ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनीष शर्मा मामा ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ डांसिंग स्टाईल में ट्रैफिक संभाल रहे हैं, तो वहीं अधिकारियों के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। मनीष मामा के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ ही डांसिंग सुपरकॉप रंजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। वहीं अब मनीष शर्मा मामा के ये अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान मनीष शर्मा मामा के साथ डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल और एडीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी मौजूद रहे।

डांसिंग स्टाईल में संभाला ट्रैफिक

एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा इससे पहले भी अलग-अलग अंदाजों के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं, जहां अब एक बार फिर मनीष शर्मा मामा का डांसिंग स्टाईल में ट्रैफिक संभालना सभी को खूब पसंद आ रहा है। एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा की माने तो शहरवासियों को ट्रैफिक के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से इस पहल को शुरू किया गया है।

ट्रैफिक में नंबर 1 बनेगा इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को स्वच्छता के बाद अब ट्रैफिक में नंबर वन बनाने की कवायद की जा रही है, जहां लगातार ट्रैफिक में अलग-अलग नवाचार किए जा रहे हैं। इससे पहले भी ट्रैफिक को सुधारने के लिए अलग-अलग अभियान शहर में चलाए जा चुके हैं, जहां अब एक बार फिर ट्रैफिक सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवाने के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी मैदान संभाल लिया है। इस बीच अब अपने अलग-अलग अंदाजों के लिए सियासत में अलग पहचान रखने वाले एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा का एक और नया अंदाज इन दिनों देखने मिल रहा है, जहां वे डासिंग सुपरकॉप रंजीत सिंह और अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ डांसिंग स्टाईल में ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: सोलर एनर्जी से रोशन होंगे 29 गांव, नगर निगम का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+